फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu Visits Samej: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पीड़ितों को राशन के लिए 50 हजार, तीन माह देंगे आवास किराया

Fri, 02 Aug 2024 09:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर के समेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राशन के लिए 50 हजार की मदद और तीन महीने के लिए प्रतिमाह 5,000 हजार रुपये आवास किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
समेज में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर के समेज में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दौरा कर राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। पीड़ितों से मिलकर उन्हें राशन के लिए 50 हजार की मदद और तीन महीने के लिए प्रतिमाह 5,000 हजार रुपये आवास किराया देने की बात की। सीएम ने आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पैकेज देने की घोषणा की।

विज्ञापन


सीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार को प्रदेश सरकार भोजन, रसोई गैस, कंबल और गैस चूल्हे जैसी मूलभूत वस्तुएं निशुल्क देगी। यह भी आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र वित्तीय सहायता की घोषणा की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को विस्थापित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के उन विद्यार्थियों से मिले, जिनके आठ सहपाठी लापता हैं।

सीएम ने कहा कि इस आपदा को झेल रहा हर प्रभावित परिवार मेरे परिवार के सदस्य के समान है। समेज में पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी बारिश से मानव जीवन और संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचा है। पैदल चलने योग्य 14 पुल, 115 घर, 23 गोशालाएं, 10 दुकानें और मछली फार्म की तीन दुकानें तबाह हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य कर रही है। अब तक आपदा में फंसे 55 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें