फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएम सुक्खू बोले- जेएंडके से सटी हिमाचल की 17 हजार बीघा विवादित भूमि का जल्द निकलेगा हल

Sat, 28 Jan 2023 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

सीएम बिलासपुर के विजयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा की शादी के समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और विवादित जमीन पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू जेपी नड्डा के बेटे की शादी की रिसेप्शन में शामिल हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू और कश्मीर से सटी हिमाचल की 17 हजार बीघा विवादित जमीन का जल्द हल निकाला जाएगा। यह बात प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही। सीएम बिलासपुर के विजयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा की शादी के समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और विवादित जमीन पर विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने विजयपुर में मीडिया के सवालों का जवाब दिया कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचल में 26 जनवरी से हो चुकी है।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार जनता की सेवा के लिए समर्पित है और जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा ने दोनों बेटों की शादी कर दी। अब वह पारिवारिक जिम्मेदारी से छूटकर राजनीतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इन सभी ने बिलासपुरी धाम का लुत्फ भी लिया। इसके बाद सीएम सुन्हाणी हेलिपैड पहुंचे, जहां से चंडीगढ़ रवाना हो गए। वहां से जम्मू जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें