फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- परिवहन निगम में 327 करोड़ रुपये से होगी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद, पैसा जारी

Tue, 06 Aug 2024 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एचआरटीसी को 327 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही एचआरटीसी के बेड़े में नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ जाएंगी। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एचआरटीसी को 327 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मंगलवार को एचआरटीसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार निगम को आर्थिक घाटे से उबारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी और निगम को आत्मनिर्भर बनाएगी। एचआरटीसी बस सेवा प्रदेश के लोगों के लिए जीवन रेखा का कार्य करती है। परिवहन निगम लोगों को सुलभ और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रहा है और निगम के 12 हजार कर्मचारी इस संस्था की नींव हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम को हरित परिवहन प्रणाली में परिवर्तित किया जा रहा है और विश्वसनीय परिवहन सेवा के लिए निगम में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को शामिल किया गया है। मौजूदा समय में निगम 110 ई-बसें और 50 ई-टैक्सियां चला रहा है। निगम को घाटे से उबारने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 327 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। निगम के लिए दो हजार टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया भी चल रही है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि निगम धार्मिक स्थानों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में पहले चरण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या के लिए छह बसों की सुविधा दी गई है और भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले सात महीनों से निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को हर माह के पहली तारीख को वेतन और पेंशन मिल रहा है, जबकि पिछली भाजपा सरकार के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों को आठ से 10 दिनों के बाद वित्तीय अदायगी की जाती थी। बैठक में प्रदेश सरकार के अधोसंरचना सलाहकार अनिल कपिल, प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें