फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: 'लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता डालें वोट, उपचुनाव सत्य और असत्य के बीच'

Tue, 09 Jul 2024 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य, ईमानदारी और बेईमानी के बीच है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार को सभी मतदाता मतदान करें। सभी मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना वोट दें। भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर एक चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा और एक डील के तहत निर्दलीय विधायकों से इस्तीफा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सजाई राजनीतिक मंडी में निर्दलीय विधायकों ने बिककर इन उपचुनावों को जनता पर थोपा है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य, ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या 38 है और इन उपचुनावों के परिणाम आने के बाद संख्या 41 पहुंच जाएगी। नालागढ़, देहरा व हमीरपुर के मतदाता विकास को चुनेंगे। पिछले डेढ़ वर्ष में कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण का एक नया अध्याय जोड़ा है। आम लोगों की समस्याएं हल करने के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस दी है, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये सम्मान निधि राशि दी, जिसे रुकवाने के लिए नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता चुनाव आयोग पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हमने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू की है, बेरोजगार युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड बनाया है। दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में मात्र 20 हजार सरकारी नौकरियां दीं, जबकि कांग्रेस सरकार ने मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में 28,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियों के अवसर पैदा कर दिए हैं। मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें