फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया

Tue, 19 Nov 2024 12:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मंगलवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। 
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर सीएम सुक्खू ने अर्पित की पुष्पांजलि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मंगलवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी हत्या से कुछ दिन पहले उन्होंने ओडिशा में एक जनसभा में कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा भी अगर इस देश की एकता और अखंडता के लिए काम आए तो मैं हमेशा देश के लिए जान देने के लिए तत्पर हूं।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इंदिरा ने देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए, जिसने भारत के भविष्य की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया। देश को एकजुट किया। पाकिस्तान का विभाजन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण से आर्थिक क्रांति का सूत्रपात, हरित क्रांति की शुरुआत, पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को आत्मनिर्भर बनाया, सिक्किम को चीन से छीनकर उसका भारत में विलय, 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा व देश की एकता और अखंडता के लिए उनके त्याग एवं तपस्या की गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर एमसी शिमला के मेयर सुरेंद्र चाैहान, विधानसभा में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक रणजीत राणा सहित अन्य गणमान्य माैजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें