फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंडाविया से मिले सीएम सुक्खू, हमीरपुर में राज्य कैंसर संस्थान खोलने का आग्रह

Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कैंसर, मधुमेह, सीबीडी और स्ट्रोक की रोकथाम एवं नियंत्रण के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में प्राथमिकता के आधार पर राज्य कैंसर संस्थान स्थापित करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मिले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कैंसर, मधुमेह, सीबीडी और स्ट्रोक की रोकथाम एवं नियंत्रण के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में प्राथमिकता के आधार पर राज्य कैंसर संस्थान स्थापित करने का आग्रह किया। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्थान स्थापित करना आवश्यक है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सुपर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण का भी आग्रह किया। वहीं, उन्होंने कॉलेज के मातृ एवं शिशु अस्पताल विंग की क्षमता 100 से बढ़ाकर 200 बिस्तरों की करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क हादसों की स्थिति में यात्रियों, पर्यटकों को समय पर त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक, नागरिक अस्पताल धर्मपुर और नागरिक अस्पताल पालमपुर के लिए ट्रामा सेंटर स्वीकृत करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चंबा, हमीरपुर और नाहन में तीन नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृति और धन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें