फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: मुख्यमंत्री सुक्खू ने टीम को हिमाचल आने का दिया न्योता, लिखा- शानदार, जिन्दाबाद... चक दे इंडिया

Mon, 10 Mar 2025 10:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा है कि हम पूरे दल को हिमाचल की शांत और सुंदर वादियों में आकर विश्राम करने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्य आप सभी का आतिथ्य करने के लिए गौरवान्वित महसूस करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हिमाचल आने का न्योता दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी का सारा खर्च उठाने का भी ऑफर दिया है। 

विज्ञापन

रविवार को इस जीत के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी। 
उन्होंने बधाई देते हुए कहा- 'आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।
विज्ञापन

हम पूरे दल को हिमाचल की शांत और सुंदर वादियों में आकर विश्राम करने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्य आप सभी का आतिथ्य करने के लिए गौरवान्वित महसूस करेगा।' सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा- शानदार, जिन्दाबाद, जबरदस्त...चक दे इंडिया। उन्होंने लिखा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत अपने नाम की है। इस ऐतिहासिक जीत पर टीम के सभी खिलाड़ियों को वह बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें