फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुक्खू बोले- पराला में 26 करोड़ से बनेगी वाइन फैक्ट्री, मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च होंगे 1,350 करोड़

Wed, 18 Jun 2025 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 सुक्खू ने कहा कि शिमला के पराला में हिमाचल सरकार 26 करोड़ रुपये से वाइन फैक्ट्री लगाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने ठियोग में किया नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला के पराला में हिमाचल सरकार 26 करोड़ रुपये से वाइन फैक्ट्री लगाएगी। बुधवार को ठियोग में बस अड्डे के उद्घाटन अवसर पर सीएम ने कहा कि वाइन फैक्ट्री से बागवानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिमला में दफ्तरों की संख्या को कम करने की योजना पर काम कर रही है। ठियोग में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के लिए सीएम ने राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा करते हुए कहा कि शिमला से कुछ जिला स्तरीय कार्यालय ठियोग लाने पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सबसे छोटा और सुगम रास्ता शिपकी दर्रा से होकर जाएगा। केंद्र से इस मुद्दे को उठाएंगे। प्रदेश के हर हिस्से खासकर गावों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में कार्य कर 2032 तक हिमाचल को विकसित राज्य बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है।
 

तुर्की सहित अन्य देशों से आयात होने वाले सेब पर रोक लगाने और आयात शुल्क बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने कहा कि शिपकी दर्रा तक का क्षेत्र पर्यटकों के लिए खोलने से इस क्षेत्र का विकास होगा। इससे कुफरी, नारकंडा, ठियोग, रामपुर और किन्नौर के लोगों को व्यावसायिक दृष्टि से लाभ होगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक कुलदीप राठौर, वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची आदि उपस्थित रहे।

विधायक ने मंच से उठाई कई मांगें
इससे पूर्व विधायक कुलदीप राठौर ने ठियोग के विकास को लेकर विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। पूर्व भाजपा सरकार पर ठियोग के विकास को लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने 12 वर्षों से लटके बस अड्डे, सीवरेज, बाईपास, शिलारू सब्जी मंडी आदि कार्यों को पूरा करने के लिए सहयोग देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और ठियोग में अग्निशमन केंद्र, जिला अस्पताल, ठियोग से शिमला के बीच सड़क चौड़ा करने आदि पर ध्यान आकृष्ट किया।

कुर्पण खड्ड पेयजल योजना के लिए नहीं होने दी जाएगी धन की कमी : अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में बस अड्डे में प्रस्तावित पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की विधायक की मांग को उचित ठहराते हुए इस योजना पर काम करने की हामी भरी। उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए ठियोग से तारादेवी जाने वाली बसों के कारण अतिरिक्त आर्थिक नुकसान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से बस डिपो और वर्कशॉप देने की मांग की। कुर्पण खड्ड और ठियोग कस्बे के लिए निर्माणाधीन अमृत पेयजल योजना के जल्द शुरू होने का भरोसा दिलाया। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर लोगों से क्षमा मांगी।
विज्ञापन

आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च कर रहे 1,350 करोड़
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा मे डिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। हिमाचल प्रदेश सरकार 1,350 करोड़ रुपये आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च करने जा रही है। सरकार डॉक्टरों और नर्सों के साथ-साथ रोगी मित्रों की भर्ती करने जा रही है, प्रदेश के मरीजों को किसी तरह की कोई समस्या न हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें