इसके अलावा उनके कार्यालय से भेजी जाने वाली हर ई मेल व मैसेज पर भी कार्यवाही कर अवगत कराया जाए। ई मेल को लेकर तो अफसरों ने कुछ गंभीरता दिखाई लेकिन उनकी सीएम घोषणाओं को लेकर अभी भी अधिकारी सुस्त ही हैं।
हाल यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय को सीएम की घोषणाओं की वर्तमान स्थिति तक नहीं पता है। अफसरों की इसी नाफरमानी को देखते हुए अब सीएम कार्यालय ने सभी सचिवों को उनके विभागों से संबंधित सीएम घोषणाओं की सूची भेजते हुए स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।
सीएम कार्यालय से भेजे गए पत्र में इस बात पर खास नाराजगी जताई गई है कि जिन घोषणाओं पर विभागों ने काम भी कर लिया है, उनकी भी जानकारी सीएम दफ्तर को नहीं दी जा रही। ऐसे में सभी सचिवों को एक हफ्ते में घोषणाओं की वर्तमान स्थिति मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।