फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय की सभी शाखाएं बंद, 14 दिन बाद दफ्तर आने के निर्देश

Fri, 31 Jul 2020 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य सचिवालय में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की सभी शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी 14 दिन के लिए क्वारंटीन हो गए हैं। इन कर्मचारियों को घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि अगर इसी बीच किसी की तबीयत खराब होती है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय को दें। मुख्यमंत्री कार्यालय की शाखाओं से करीब 30 कर्मचारी क्वारंटाइन किए गए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं सुनने के लिए बनाए गए सैल को भी बंद कर दिया गया है। कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए लोगों से फोन पर ही संपर्क करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री भी समय-समय पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर रहे हैं।

दो दिन सील रहेंगे सचिवालय के दोनों भवन, होंगे सैनिटाइज
हिमाचल सचिवालय को एक और दो अगस्त को सील रखने का फरमान जारी हुआ है। इस दौरान सचिवालय के दोनों भवनों को सैनिटाइज किया जाएगा। मुख्य सचिव अनिल खाची से राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान दोनों भवनों को सील कर सैनिटाइज करने की मांग की गई।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि सचिवालय में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भवनों को कुछ दिन के लिए सील किया जाए और सैनिटाइजेशन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने सचिवालय प्रशासन के सचिव को निर्देश दिए हैं कि शनिवार और रविवार को सचिवालय के दोनों भवनों को सील रखा जाए और सैनिटाइज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें