फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ाई में वेतन से 3.68 करोड़ का योगदान देंगे सीएम-मंत्री और विधायक

Sat, 18 Apr 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 से जूझ रहे हिमाचल को इससे बचाने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और मुख्य व उप मुख्य सचेतक 3.8 करोड़ रुपये का योगदान अपने वेतन से देंगे। सरकार के 30 फीसदी वेतन कटौती के फैसले और राज्यपाल से अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी के कटे हुए वेतन का आंकलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के वेतन से अगले एक साल में 6.84 लाख रुपये कोविड फंड में जाएंगे और उन्हें पहले के 2.69 लाख की तुलना में अब प्रति माह 2.12 लाख रुपये वेतन ही मिलेगा। कैबिनेट मंत्रियों के हिस्से से 50.40 लाख, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्य सचेतक के वेतन से 6.30 लाख, उपाध्यक्ष के वेतन से 6.12 लाख रुपये कोविड फंड में जमा होंगे। हर विधायक के वेतन से 43 हजार 500 रुपये कटेंगे और एक साल में कोविड फंड में कुल 2.43 करोड़ रुपये जमा होंगे। खास बात यह है कि केंद्र के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने वेतन के साथ साथ भत्तों में भी कटौती की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें