प्रजापति ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए 15 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया। सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।
प्रजापति ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य इकाई के कार्यकारी सचिव डॉ. बनारसी लाल शाह, स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ. सचिव पर्व, माउंट आबू की वरिष्ठ प्रशिक्षक गीता बहन ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल उपस्थित रही। सभी ने शिविर में नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए शुरू किए गए इस अभियान की सराहना की।