फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री होंगे इस एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक, बलदेव तोमर अध्यक्ष

Fri, 06 Sep 2019 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला में प्रदेश स्पोर्ट्स एंड एंटी ड्रग एसोसिएशन का गठन किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसके मुख्य संरक्षक होंगे, जबकि नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बलदेव तोमर को अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


इसके अलावा करण नंदा को उपाध्यक्ष, हरदयाल भारद्वाज महासचिव, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा को संगठन मंत्री, आदित्य पुन को सहसचिव, जगदीश शर्मा को कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा को प्रेस सचिव, संजीव रैकटा और सूरत पंवर को सदस्य के रूप में चुना गया।

एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक होंगे। बैठक में यह भी पारित किया गया कि पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। बैठक के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से राज्य सचिवालय में मुलाकात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें