फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए हिमाचल को जारी किए पांच करोड़

Fri, 06 Sep 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (सीडीपीआईआईटी) ने 7-8 नवंबर को धर्मशाला में होने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए पांच करोड़ रुपये की बजटीय सहायता स्वीकृत की है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव को भेजे पत्र में (सीडीपीआईआईडी) के निदेशक ने बताया कि इस राशि को संकल्पना खाका बनाने और संपूर्ण आयोजन की योजनाएं, अधोसंरचना का सृजन, क्षेत्रीय स्तर पर उद्घाटन, समापन और तकनीकी सत्रों के आयोजन सहित बुनियादी ढांचे का निर्माण और 1000 प्रतिनिधियों के आवास, परिवहन और प्रचार साहित्य जैसे पांच घटकों के लिए स्वीकृत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से इस विषय को उठाया था, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय मंत्रालय ने राज्य में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए पांच करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें