फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में एम्स के भवन का होगा भूमि पूजन, सीएम रहेंगे मौजूद

Sun, 20 Jan 2019 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठीपुरा में बनने वाले एम्स के भवन का भूमि पूजन सोमवार सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए रविवार को जिला प्रशासन ने वाहनों में लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को धाम परोसी जाएगी जबकि स्टेज पर थ्रीडी के जरीये एम्स बनने तक की फिल्म भी दिखाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सीएम हेलीकाप्टर से लुहणू खेल परिसर पहुंचेंगे, जहां से वह सड़क मार्ग से कोठीपुरा एम्स के भूमि पूजन के लिए पहुंचेंगे। नड्डा और अन्य नेता सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता देर शाम तक कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते रहे। रविवार को अवकाश के बावजूद दिन भर अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें