बीड़ बिलिंग में होने वाली इंडियन ओपन पैराग्लाइडिंग कैटागिरी प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। सीएम प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
घाटी में 28 अक्तूबर से होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री करेंगे। इस दौरान टेक ऑफ प्वाइंट पर हवन यज्ञ होगा। बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी और एसडीएम बैजनाथ विकास शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 देशों के 160 देसी-विदेशी पायलटों ने अब तक पंजीकरण करवाया है।
एयरो क्लब ऑफ इंडिया और एफएआई नियमों के तहत पायलटों की अंतिम सूची फाइनल करेगी। प्रतियोगिता में करीब 120 पायलटों के भाग लेने की उम्मीद है।