फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की पत्नी बोलीं, बेटी के लिए मैं आधी छुट्टी लेकर आई हूं

Thu, 26 Jul 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उनकी पत्नी भी पहुंचीं। मौका खास था। उनकी होनहार बेटी को सीएम पापा के हाथों सम्मान जो मिलना था। इस पर मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि मैं आधे दिन की छुट्टी लेकर बेटी के लिए कार्यक्रम में आई हूं।

विज्ञापन


इस पर साथ खड़े स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा - आप मुझे रिपोर्ट कर रही हैं क्या? इसलिए कि मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं। साथ खडे़ लोगों में खूब ठहाके लगे। इसी बीच डा. साधना ठाकुर ने दोहराया - मैं आधे दिन की छुट्टी लेकर आई हूं। मुझे विधानसभा में ड्यूटी पर जाना है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री की देखते कहा -जब तक आप विधानसभा में रखेंगे, तब तक यहां ही हूं। इसी बीच शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी चुटकी ली - मैडम! मेरे मेडिकल बिल भी क्लीयर कर देना...इस पर भी ठहाके लगे।
विज्ञापन


डा. साधना ठाकुर विधानसभा परिसर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। वह पीटरहॉफ आकर वीआईपी सीट के बजाय अभिभावकों के बीच ही बैठी रहीं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की बेटी बोलीं- पापा के हाथों मेडल पाकर मिली दोहरी खुशी

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पुरस्कृत होने से सीएम जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ठाकुर पापा के हाथों मेडल पहनकर बेहद खुश हैं। चंद्रिका ने कहा ‘यह पहला मौका है जब मैं पापा के हाथों सम्मानित हुई हूं। खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। दोहरी खुशी के ये पल यादगार हैं।’

चंद्रिका ने नीट परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया है। अब मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ है। इस कॉलेज से एमबीबीएस कर चंद्रिका डॉक्टर बनकर प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं। चंद्रिका ने कहा कि मम्मा डॉक्टर हैं, इसलिए डॉक्टर बनने की इच्छा थी।

पापा जबसे मुख्यमंत्री बने हैं, परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन पापा लोगों की परेशानियों को दूर करते हैं तो अच्छा लगता है। हम जानते हैं कि पापा व्यस्त रहते हैं, इसलिए परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें