साथ ही बेटियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग वर्कशॉप भी लगाई जा रही हैं। भविष्य में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग के लिए एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग तथा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों को भी बुलाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हमीरपुर तथा गलोड़ में कार्यक्रम करवाए जा चुके हैं।
इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। कहा कि हमीरपुर जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां पंचायत स्तर पर भी करवाई जा रही हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि एक वर्ष में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के लिंगानुपात में काफी सुधार आया है।