फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक द्रव्यों से बचाव को चलाएं अभियान : सीएम जयराम

Wed, 16 May 2018 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने मादक द्रव्यों से बचाव के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया है। प्रदेश की लगातार खराब हो रही कानून व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सूबे के सभी जिलों के एसपी और गृह व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव को लेकर स्कूल-कॉलेजों में जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसके लिए महिला मंडल, सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जानी चाहिए।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को शांति और सद्भावना के लिए जाना जाता है लेकिन हाल ही में कसौली घटनाक्रम के कारण राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर धब्बा लगा है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। मादक द्रव्यों को लेकर ठोस कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। 

विज्ञापन

सड़क के गड्ढों को चिह्नित कर इनका शीघ्र सुधार किया जाए

उन्होंने कहा कि पुलिस को नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ  सख्ती से निपटना चाहिए और दोषियों के लाइसेंस रद्द किए जाएं। उन्होंने सड़क के गड्ढों को चिह्नित कर इनका शीघ्र सुधार करने पर भी बल दिया।

बैठक में बताया गया कि पिछले चार महीनों के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों से 7.6 करोड़ रुपये वसूल किए गए। खनन अधिनियम के तहत 1687 लोगों के चालान काटकर 70 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया और वन अधिनियम के तहत 13 करोड़ रुपये की वन संपत्ति जब्त की गई।

बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बीके अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी, एडीजी कानून व्यवस्था अनुराग गर्ग और एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कर्नाटक में शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने पीएम को दी बधाई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन यह दर्शाता है कि राज्य के लोगों ने भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान करने और सुशासन की दिशा में नरेंद्र मोदी की नई पहल को समर्थन दिया है। वहीं, लोगों ने कांग्रेस को एक बार फिर अस्वीकार किया है।

अब कांग्रेस अनैतिक तरीके से सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के इस प्रदर्शन का श्रेय नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के उपरांत राहुल गांधी की यह लगातार तीसरी हार है।

उन्होंने कहा कि देश अब कांग्रेस मुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा और इसके सहयोगी 21 राज्यों में सत्ता में हैं। कर्नाटक के जनादेश से साफ  संकेत मिलते हैं कि लोग 2019 में एक बार

फिर नरेंद्र मोदी को देश का नेतृत्व सौंपने का मन बना चुके हैं। एनडीए सरकार की किसान व गरीबों के हितों के लिए चलाई जा रही नीतियों व कार्यक्रमों को भी लोगों ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें