फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया प्रकरण में सीबीआई की जांच पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ने उठाए सवाल

Wed, 16 May 2018 08:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया प्रकरण में सीबीआई जांच पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंडी में पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर यह गैंगरेप था तो सीबीआई बताए, और आरोपी कहां हैं? कहा कि सीबीआई की यह जांच अधूरी है।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन, भाजपा के राज में सीबीआई की जांच भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

हर रोज कत्ल, महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं से देवभूमि की छवि धूमिल हुई है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कसौली गोलीकांड दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काैल ने सरकार पर लगाए ये अाराेप

सहायक नगर नियोजन अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना कर रही थी। उसे गोली मारकर आरोपी पुलिस के सामने ही फरार हो गया। कांगड़ा के जवाली में भी गोली चली। बद्दी में पूर्व विधायक के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। जाहू में मर्डर हो गया।

बीते चार महीनों में ही प्रदेश में 80-82 इस तरह की घटनाएं हो गईं। सरकार के अच्छे प्रशासन पर सवालिया निशान लग गया है। जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से मंडी जिला को बड़ी उम्मीदें थी पर विकास कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें