फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन रिपीट पर काम शुरू, चुनावों की तैयारियों का शंखनाद कर गए सीएम

Sat, 14 Apr 2018 12:46 PM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मिशन फतेह पूरा करने के बाद अब भाजपा ने केंद्र के मिशन रिपीट पर काम करना शुरू कर दिया है। मंडी में कार्यसमिति की बैठक और फिर सिरमौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है।

विज्ञापन


सिरमौर दौरे में सीएम ने एक तरफ पूर्व सरकार पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ केेंद्र और वर्तमान प्रदेश सरकार के कामकाज का हवाला देकर पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। मंडी में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे सिरमौर जिले में पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर के वक्तव्यों में लोकसभा चुनाव को लेकर मिशन 4/4 की झलक साफ दिखी।

कुलमिलाकर सीएम का दो दिवसीय दौरा लोकसभा चुनाव पर ही फोकस रहा। इस दौरान उन्होंने, लोस चुनावों की भूमिका बांधने के साथ ही पूर्व कांग्रेस सरकार और एक्स सीएम वीरभद्र सिंह को निाने पर लिया। पहली बार सीएम बने जयराम ठाकुर ने अपने अब तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए हर वर्ग के लोगों की उम्मीदों को छूने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर बोला तीखा हमला

सिरमौर दौरे के दूसरे दिन पांवटा में मोदी मंत्र का जाप करते हुए सीएम ने आम चुनाव में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। वहीं, गुड़िया और होशियार सिंह प्रकरण के मामले में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम ने अपने सियासी तरकश से एक के बाद एक कर विपक्ष पर कई बाण चलाए।

सिरमौर दौरे में जयराम ने एक तरह से लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार की शुरुआत कर दी। जयराम ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के किए शिलान्यास और उद्घाटनों पर चुटकी लेते हुए कहा, शिमला में बड़ी दीवार बनाई गई।

पूरे प्रदेश की शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाएं वहां लगाई गईं। अधिकारी गाड़ियों में फट्टे ढोते रहे। शिमला में रस्म अदायगी के तौर पर उद्घाटन और शिलान्यास कर दिए गए। इसके बाद फिर यह पट्टिकाएं विभिन्न हलकों को भेजी गईं। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें