फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र के चुनाव प्रचार न करने को लेकर सीएम जयराम ने दिया ये बयान

Fri, 18 Oct 2019 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के अपनों में ही रोष और आक्रोश की स्थिति है। इसके तहत वह रोष प्रदर्शन और रैलियां निकाल रहे हैं। भाजपा की ओर से किए जा रहे कार्यों से कांग्रेस बौखलाहट में है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


वह शिमला से पच्छाद क्षेत्र में जनसभा के लिए जाते समय थोड़ी देर के लिए रुके थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव प्रचार न करने से भाजपा को इसका क्या लाभ मिलेगा? इस पर सीएम बोले - वीरभद्र सिंह अस्वस्थ चल रहे हैं।

भाजपा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है। चुनाव तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन किसी के चुनाव प्रचार में नहीं आने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि भाजपा उप चुनाव जीत रही है। इस कारण कांग्रेस रोष में है और इस तरह की बयानबाजी और आक्रोश प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने हमेशा विकास के कार्यों पर जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें