फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील को क्लीन चिट सच्चाई की जीत: जयराम ठाकुर

Sat, 15 Dec 2018 08:32 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राफेल डील पर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से क्लीन चिट दिए जाने पर इसे सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला कुछ राजनीतिक दलों विशेषकर कांग्रेस के पिछले कुछ अरसे से किए जा रहे दुष्प्रचार तथा झूठ की राजनीति पर करारा तमाचा है।

विज्ञापन


कोर्ट के फैसले से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने कोशिश की बल्कि देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास भी किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। जब केंद्र में वर्तमान एनडीए की सरकार ने देश हित में राफेल सौदे जैसा बड़ा फैसला लिया, तो देशहित का यह फैसला कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और इस पर खामियां ढूंढने के दांव-पेच का खेल शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महज राजनीतिक उद्देश्य से राफेल डील में इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुखिया की ओर से राफेल डील के बारे जो दुष्प्रचार किया जा रहा था, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने कांग्रेस के बेबुनियाद तथा निराधार आरोपों को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना सोचे-समझे कुछ भी अनैतिक कहने से गुरेज नहीं करते हैं।

वह राफेल सौदे को बोफोर्स सौदे जैसा प्रकरण का रूप देने की कोशिश में थे। कांग्रेस ने देश में लाखों-करोड़ों के घोटाले किए हैं, जिनसे आज तक न देश उबर पाया है और न ही देश के लोग।

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान झूठ की बुनियाद पर देश की एकता व अखंडता को दाव पर लगाने वालों को देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सत्ता से बाहर रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें