फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों के नियमितिकरण पर मानवीय दृष्टिकोण से लेंगे फैसला: जयराम ठाकुर

Tue, 02 Oct 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटीए शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में सेवाएं देते हुए बहुत अरसा हो गया है। इनके मामले में अब मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्णय लिया जाएगा। हमारा इन शिक्षकों को हटाने का पहले से ही विचार नहीं है, मगर इनके बारे सरकार जरूर कुछ सोचेगी। 

विज्ञापन


सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल में स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फंड (एसडीआरएफ) का गठन होगा। इस पर विचार चल रहा है। एनडीआरएफ के तहत एक बटालियन हिमाचल को मिली है, जिसमें 1000 जवान होंगे। इसके लिए जल्दी स्थान तय होगा।

उन्होंने कहा कि करीब बरसात में 1200 करोड़ का नुकसान पहले हुआ। उसके बाद भी बहुत नुकसान हुआ, जिसका फील्ड से सही आकलन किया जा रहा है। सितंबर महीने में 1955 के बाद लाहौल स्पीति में इतनी बर्फ गिरी। हम आगे से सुनिश्चित करेंगे कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें