मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिसे टिकट नहीं मिलता वह यही कहता है कि उसकी अनदेखी हुई। पच्छाद उपचुनाव में 14 टिकट के उम्मीदवार लाइन में थे। एक को टिकट मिला। शेष 13 को नहीं मिला।
विज्ञापन
जिन्हें नहीं मिला वे भी पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े होकर जीत की राह सुनिश्चित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने पर अभी विचार कर रही है।
उपचुनाव के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। वाहन चालक अगर नियमों की अवहेलना से बाज नहीं आएंगे तो सख्ती तो करनी होगी। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर से कुल्लू तक एनएच की खस्ता हालत कुल्लू दशहरे तक सुधर जाएगी।