फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं करने की मानसिकता छोड़ दें कुछ अधिकारीः सीएम जयराम

Sat, 04 Aug 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सृजन पर कुछ विभागों के ढुलमुल रवैये से नाखुश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को बैठक में तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, सहकारिता जैसे कई विभागों के अधिकारियों को गंभीर होने की नसीहत दी।

विज्ञापन


सीएम ने दो टूक कहा कि कुछ अफसरों ने यह तय कर लिया है कि ज्यादा कुछ करने की जरूरत ही नहीं है या कुछ नहीं हो सकता है। ऐसी मानसिकता को छोड़कर काम करें।

शुक्रवार को शिमला में हुई बैठक में सीएम ने विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से पिछले सात महीने के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने के लिए उठाए कदमों और इस दिशा में प्रयासों के बारे में पूछा तो कई महकमों के पास स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

सूत्रों ने बताया कि बहुत से महकमों ने इस दिशा में नाममात्र के प्रयास किए हैं तो कुछ विभागों ने सोचा तक नहीं है। इसी से सीएम तल्ख हो उठे। कहा कि अधिकारियों को हर हाल में काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कन्नड़ भाषा में फोन कर जताया आभार

हालांकि, सीएम ने कुछ विभागों के प्रदर्शन की भी सराहना की। सीएम ने कहा कि अगली बैठक में जब भी अधिकारी आएं तो लक्ष्य निर्धारित करके ही आएं। उन्हें बताना होगा कि उनकी बजट घोषणाओं का अब तक क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें कोई कोताही करना सही नहीं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने सीएम जयराम ठाकुर की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर का मैसूर जिले की एक महिला को उसके परिजनों से मिलाने का आभार जताया।

इस महिला को दो दिन पहले ही कर्नाटक सरकार के अधिकारी और परिजन वापस घर ले गए हैं। सीएम की पत्नी ने उस महिला से कन्नड़ में बात करते हुए अधिकारियों और परिजनों के सुपुर्द किया था। कुमार स्वामी ने भी उनसे कन्नड़ भाषा में बात कर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें