इसमें परिवारों, स्कूलों और तत्काल समुदायों जैसी संस्थाओं से जुड़े रोकथाम के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने मीडिया को भी इस बारे में अपनी भूमिका समझने की जरूरत जताई।
उन्होंने कहा कि सरकार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोमांटिक बनाने और इनका महिमामंडल करने वालों का विरोध करने की जरूरत है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत
न्यूनतम 10 साल की कारावास अवधि 20 साल तक बढ़ाई जा सकती है और जुर्माना 1 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। राज्य सरकार इससे संबंधित तमाम अपराधों को गैर-जमानती अपराध बनाने के कानून लाने का भी फैसला ले रही है।