बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने बजाणु नाला में दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों की पहचान कार चालक गोपाल (40) निवासी नेपाल, मोहन सिंह (34) निवासी सनोली नंदपुर और रमेश (25) निवासी सनोली नंदपुर के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि हादसे में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।