फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जेबीटी भर्ती जल्द शुरू होगी, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

Wed, 12 Jan 2022 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संघ ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजस्थान में भी दो दिन पहले भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जोधपुर हाईकोर्ट के फैसले को अभी तक न तो एनसीटीई ने चैलेंज किया है न ही उस पर स्टे लगाया हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जेबीटी भर्ती जल्द शुरू होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में मिले जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है। सरकार की ओर से बीते वर्ष स्वीकृत किए गए 810 नए पद भरने के अलावा 1800 पदों की भर्ती का परिणाम जारी होना है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के चलते भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई थी। अब सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई पुनर्विचार याचिका पर कोर्ट ने अपने पुराने फैसले पर स्टे लगा दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। बुधवार को जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ओक ओवर में मुलाकात कर कहा कि अब सरकार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कोई भी दबाव नहीं है। ऐसे में जेबीटी के 617 पदों का परिणाम जल्द जारी होना चाहिए। 12 मई 2019 को हमीरपुर आयोग ने इसकी परीक्षा ली थी। इसके अलावा 1225 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग भी फरवरी 2021 में पूरी हो चुकी है।

इसका परिणाम भी जल्द जारी होना चाहिए। इसके अलावा सरकार की ओर से स्वीकृत 810 नये पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी पदों को हाईकोर्ट के अगले आदेश आने तक सशर्त भरने की मांग की। संघ ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजस्थान में भी दो दिन पहले भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जोधपुर हाईकोर्ट के फैसले को अभी तक न तो एनसीटीई ने चैलेंज किया है न ही उस पर स्टे लगाया हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें