फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण पर संकट के बादल

Sun, 08 Dec 2019 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बल्हघाटी के नेरचौक में हिमाचल के प्रस्तावित पहले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अत्यधिक खर्चे और बड़े विमान को उतारने में तकनीकी बाधाएं देखते हुए सरकार अब द्रंग विधानसभा में बड़ा एयरपोर्ट बनाने पर विचार कर रही है। यह साइट घोघरधार और बासाधार के बीच में विकल्प के तौर पर चिह्नित की गई है। यह संकेत रविवार को सीएम ने मंडी में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिए। उन्होंने कहा कि अगर बल्ह में ज्यादा दिक्कतें आईं तो फिर इसके स्थान को बदला जा सकता है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि घोघरधार और बासाधार के बीच चौड़ी हवाई पट्टी बनाने की संभावनाएं हैं और यहां लागत भी कम आएगी। हालांकि सरकार चाह रही है कि एयरपोर्ट फोरलेन की कनेेक्टिविटी के साथ बने। सीएम ने कहा कि बल्ह की प्रस्तावित साइट वाली भूमि ज्यादा उपजाऊ है। यहां भू-अधिग्रहण पर ही करीब ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च हो जाएंगे। सारी बातें ध्यान में रखकर ही केंद्र से मदद मांगी जा रही है। सीएम ने कहा कि कैबिनेट ने 2100 मीटर वाले स्थान की मंजूरी दे दी है और 3100 मीटर की संभावनाएं रखी हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में आजकल सिर्फ एक ही अध्यक्ष बचा है, जबकि बाकी संगठन को गायब कर दिया है। ऐसे में आजकल कांग्रेस में पूरी एकजुटता है।

विपक्ष को सही ढंग से मिलेगा जवाब
सीएम ने कहा कि शीतकालीन सत्र में यदि विपक्ष ने राजनीतिक मंशा से सवाल उठाए तो उन्हें सही ढंग से जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी पर कहा कि दोनों कार्यों को साथ-साथ करने की कोशिश की जा रही है।

गुड़िया मामले में शांता ने भावनाएं व्यक्त की हैं
पूर्व सीएम शांता कुमार द्वारा गुड़िया प्रकरण की जांच दोबारा करवाने की मांग पर सीएम ने कहा कि शांता कुमार ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार सभी को है। सरकार गुड़िया के परिजनों से भी मिली थी। सीबीआई मामले की जांच कर चुकी है और अभी यह मामला कोर्ट में है। इसलिए सरकार अपने स्तर पर इसमें और क्या कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें