फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध भवन मालिकों को राहत देने के लिए निकालेंगे रास्ता: जयराम ठाकुर

Fri, 27 Jul 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अवैध भवन मालिकों को राहत देने के लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा। कानून के दायरे में रहकर प्रदेश के भवन मालिकों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का प्रदेश सरकार सम्मान करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनाली में पत्रकारों के सवालों का जबाव दे रहे थे। यहां पहुंचने पर भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मनाली सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह मामला जल्दबाजी का नहीं है।

इस विषय को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी विचार किया जाएगा। पहले भी इस मामले को लेकर कोर्ट में तथ्य रखे जा चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व होटलियर्स एसोसिएशन मनाली के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान को कुछ सुझाव दिए। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को भी राहत देने का भरोसा दिलाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दो योजनाएं

भुंतर एयरपोर्ट में सस्ती उड़ानों को लेकर पूछे प्रश्न पर सीएम ने कहा कि यह सारा मामला एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर निर्भर करता है। जब तक विस्तारीकरण नहीं हो जाता, सस्ते टिकट संभव नहीं है।

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दो योजनाएं हैं। एक में ब्यास का रुख मोड़ना और दूसरी योजना में ब्यास नदी के ऊपर से रनवे बनाना है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मनाली आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास भी मामले को उठाया जाएगा।

इस अवसर पर वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, डीएसपी शेर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें