भुंतर एयरपोर्ट में सस्ती उड़ानों को लेकर पूछे प्रश्न पर सीएम ने कहा कि यह सारा मामला एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर निर्भर करता है। जब तक विस्तारीकरण नहीं हो जाता, सस्ते टिकट संभव नहीं है।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दो योजनाएं हैं। एक में ब्यास का रुख मोड़ना और दूसरी योजना में ब्यास नदी के ऊपर से रनवे बनाना है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मनाली आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास भी मामले को उठाया जाएगा।
इस अवसर पर वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, डीएसपी शेर सिंह उपस्थित रहे।