पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के विधायकों के भत्ते बढ़ाने को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आजकल सब हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। मैं अभिनंदन करता हूं।
वायरल ऑडियो की जांच का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री ने किन्नौर की क्रिकेट टीम के चयन को लेकर वायरल एक ऑडियो की जांच करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी मामला पूरी तरह से उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी।
बता दें कि इस वायरल ऑडियो में एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को एक केंद्रीय मंत्री और एक प्रदेश के मंत्री का नाम लेकर धमकाया जा रहा है।