फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्रा मामले में कोई डरे नहीं, कानून सबके लिए बराबर : जयराम ठाकुर

Tue, 02 Oct 2018 07:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्य सचिव पी. मित्रा के खिलाफ चल रही धारा -118 की अनुमति की कथित अवैध लेनदेन की जांच पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इसमें कोई डरे नहीं। कानून सबके लिए बराबर है। सीएम बोले - हमने नया केस दर्ज नहीं किया है। यह पुराना मामला ही चल रहा है।

विज्ञापन


जयराम ने यह बात इस सवाल के जवाब में कही कि मित्रा केस में भाजपा सरकार के एक पूर्व मंत्री के यूओ नोट पर जांच चल रही है, यह क्या है? सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी विजिलेंस वाले जांच कर रहे हैं।

जयराम बोले- मैं इस मामले का अध्ययन कर रहा हूं। यह मामला काफी पेचीदगियों के बीच में है। इसकी ब्यूरो ने क्लोजर रिपोर्ट बनाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। इसी के बाद विजिलेंस जांच कर रही है। सीएम ने दोहराया कि वह इस मामले का ठीक से पता कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचल में एसडीआरएफ का होगा गठन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटीए शिक्षकोें को सरकारी स्कूलों में सेवाएं देते हुए बहुत अरसा हो गया है। इनके मामले में अब मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्णय लिया जाएगा। हमारा इन शिक्षकों को हटाने का पहले से ही विचार नहीं है, मगर इनके बारे सरकार जरूर कुछ सोचेगी। 

सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल में स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फंड (एसडीआरएफ) का गठन होगा। इस पर विचार चल रहा है। एनडीआरएफ के तहत एक बटालियन हिमाचल को मिली है, जिसमें 1000 जवान होंगे। इसके लिए जल्दी स्थान तय होगा।

उन्होंने कहा कि करीब बरसात में 1200 करोड़ का नुकसान पहले हुआ। उसके बाद भी बहुत नुकसान हुआ, जिसका फील्ड से सही आकलन किया जा रहा है। सितंबर महीने में 1955 के बाद लाहौल स्पीति में इतनी बर्फ गिरी। हम आगे से सुनिश्चित करेंगे कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें