फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में ड्रग्स पर नकेल को जनता भी दे सहयोग : जयराम ठाकुर

Thu, 25 Oct 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि देवभूमि हिमाचल में ड्रग्स की चुनौती खड़ी हो गई है। इससे निपटने के लिए सरकार कदम उठा रही है लेकिन, जनता को भी सहयोग करना होगा। इसी में समाज का भला है।

विज्ञापन


सीएम अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन के लिए कुल्लू पहुंचे हैं। वीरवार को वह उत्सव का विधिवत समापन करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कुल्लू में कई विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। 

सीएम ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। नशे के विरुद्ध सरकार ने हर स्तर पर कदम उठाए हैं। लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता लाई जा रही है।
विज्ञापन


एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने छोटी सी डॉक्यूमेंट्री से नशे के खिलाफ बेहतरीन व संवेदनशील संदेश दिया है, जिसका असर देखने को मिलेगा। यह आज आवश्यकता भी है।

विज्ञापन

ड्रग्स पर रोक लगाने में जनता खुलकर सामने आए

उन्होंने सभी हिमाचल वासियों से आग्रह किया कि ड्रग्स पर रोक लगाने में जनता खुलकर सामने आए। पौंग डैम विस्थापित मसले को लेकर पूछे सवाल पर सीएम ने कहा कि इस संबंध में पहले गंभीरता से काम नहीं हुआ है।

छोटे स्तर के अधिकारी बातचीत करने जाते थे। वर्तमान में सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इस बार सीएम स्तर पर अधिकारियों की बैठक हुई है। बहुत सारी चीजें ध्यान में आईं हैं।

इन विषयों पर सरकार आगे बढ़ रही है। इस दौरान वन, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें