मकान में लगने वाली आग से उठने वाले काले धुंए को देख गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने धुएं और आग की लपटों के बीच होते हुए कमरे में पहुंच टीवी देख रहे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने के हरसंभव कोशिश की। लेकिन बेकाबू आग ने देखते ही देखते पूरे मकान व उसके भीतर रखे राशन, कपड़ों, जेवरात, घर की छत्त पर सूखने के लिए रखी गई मक्की और मवेशियों के लिए रखे घास को जला कर राख के ढ़ेर में तब्दील कर दिया।
पंचायत प्रधान धर्मपाल ने बताया कि उलयाणु निवासी कर्मचंद के मकान में अचानक लगने वाली आग से छह कमरों सहित उसके भीतर रखा समस्त सामान जल कर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन को निर्धन परिवार की हर संभव सहायता करने का आग्रह किया है।
यहां देखें वीडियो: