फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी और डीडब्ल्यू नेगी की मुलाकात की जांच रिपोर्ट का अध्ययन शुरू

Thu, 15 Mar 2018 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने डीजीपी सीताराम मरडी और डीडब्ल्यू नेगी की कंडा जेल में मुलाकात पर बयान दिया है। डीजीपी सीताराम मरडी और गुड़िया प्रकरण से जुड़े सूरज हत्याकांड के आरोपी डीडब्ल्यू नेगी से कंडा जेल में हुई मुलाकात की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि के साथ ही उसका अध्ययन करने की बात कही है। जयराम ने कहा कि नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर नियमों में हो तो किसी भी मुद्दे को बेवजह तूल नहीं देना चाहिए।

सीएम के इस बयान के बाद डीजीपी सीताराम मरडी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, जेल मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार जेल में बंद विचाराधीन कैदी से सिर्फ वही लोग मिल सकते हैं जिनकी सूची उसकी ओर से पहले से जेल प्रशासन को दी गई हो। 
विज्ञापन


इसके अलावा अगर पुलिस अधिकारी जेल में बंदी से मिलने जाना चाहता हो तो उसे कोर्ट से इजाजत लेना आवश्यक होता है। वहीं जेल मैनुअल में डीजीपी के निरीक्षण को लेेकर कोई भी उल्लेख नहीं है। चूंकि नेगी मरडी की मुलाकात में किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया, यही वजह है कि उनकी मुलाकात सवालों के घेरे में आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें