विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की हंसी छूट पड़ी।
दरअसल विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर मेडिकल कालेज में स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया के सवाल को बार-बार दोहराने पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने चुटकी लेत हुए कहा कि - मैं जनता हूं आपकी मंशा क्या है?
मंत्री के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी हंस पड़े। दरअसल परमार ने सुक्खू के प्रश्न पर जानकारी दी कि हमीरपुर मेडिकल कालेज की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल कालेज को शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है लेकिन सुक्खू बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती कैसे हो रही है, जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने तंज कर दिया।