फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मन से लेना पड़ा है किराया बढ़ोतरी का फैसला: जयराम

Tue, 21 Jul 2020 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में बस किराया बढ़ाने के मामले में कहा कि यह निर्णय भारी मन से लेना पड़ा है। यह आज की आवश्यकता है। हम देश के सामने अपनी बात कह सकते थे, लेकिन देश भी उसी दौर से गुजर रहा है, जिससे हम गुजर रहे हैं। हमने बाहरी राज्यों से कम किराया बढ़ोतरी की है। सबको इस संकट के क्षण में साथ देने की जरूरत है। लोग साथ दे रहे हैं। केवल राजनीतिक लोग ही इस मुद्दे को उठा रहे हैं।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला के बाहर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में संबोधित कर रहे थे। सीएम जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के एक अन्य सवाल पर कहा कि पर्यटकों में से एक भी कोरोना पॉजिटिव हिमाचल नहीं आया है।

विज्ञापन


हिमाचल में पर्यटकों के आने के नियम सख्त हैं। जो हिमाचल आना चाहता है, उसे अपना कोरोना टेस्ट करवाना होगा। अगर पॉजिटिव नहीं हैं तो वे हिमाचल आ सकते हैं। प्रदेश में जो लोग आना चाहते हैं, उनके लिए यह व्यवस्था की है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से राजनीति की जा रही है, उससे ऐसा मान रहे हैं कि उनका बहुत बड़ा लाभ होने जा रहा है। कहा कि जैसे वे मार्गदर्शन कर रहे हैं, लगता है कि उनकी कई पीढ़ियों को कोरोना वायरस से लड़ने का अनुभव है, जबकि उनकी ऐसा करने से उनकी जगहंसाई हो रही है। संकट के इस दौर में देश और समाज की जरूरत को समझना चाहिए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि सामाजिक भी जरूरी है, दूसरे कार्य भी जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें