फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में बिना भक्तों के श्रावण अष्टमी मेले शुरू, श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन किए दर्शन

Tue, 21 Jul 2020 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास में पहली बार बिना श्रद्धालुओं के सावन मेला शुरू हो गया है। श्रद्धालु दर्शन से वंचित न रहें इसके लिए मंदिर न्यास लाइव प्रसारण कर रहा है। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। पंजाब के एक भक्त ने मनमोहक तरीके से मंदिर की सजावट की है। पहली बार होगा, जब सावन मेले में मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बताते चलें कि ये मेला 21 से 29 जुलाई तक चलेगा। मेले में सैकड़ों मां के दरबार में हाजिरी भरते थे।

विज्ञापन


श्रद्धालु टोलियां बनाकर जयकारे लगाकर मंदिर पहुंचते थे। इस बार मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली है। श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर न्यास ने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण शुरू कर दिया है। मंदिर की वीडियोग्राफी कर मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को माता की पिंडी के लाइव भी दर्शन करवा रहा है। अष्टमी मेले के पहले दिन और आठवें के दिन मंदिर परिसर के वीडियो भक्तों को यूट्यूब पर दिखा जाने का प्रावधान किया गया है। 

श्रद्धालुओं को मंदिर की सजावट और हर गतिविधि न्यास की वेबसाइट पर यू-ट्यूब के जरिए श्रद्धालु देख पा रहे हैं। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने कहा कि चिंतपूर्णी मां के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इस बार कोरोना के चलते जिला प्रशासन ने मेला स्थगित किया है। सभी श्रद्धालु घर बैठे ही ऑनलाइन माता रानी के दर्शन करें और माता रानी का स्मरण करें। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि श्रद्धालुओं को मन्दिर न्यास यूट्यूब के जरिए ऑनलाइन दर्शन करने की सुविधा दे रहा है। मंदिर न्यास इसी हफ्ते घर बैठे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन प्रसाद भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें