प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि मंदिरों में कुल चढ़ावे का 15 प्रतिशत प्रदेश के गो सदनों के निर्माण व रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। इस निर्णय का विपक्ष के नेताओं ने विरोध किया, जबकि उनके कार्यकाल के दौरान मंदिरों के चढ़ावे की धनराशि वातानुकूलित कारों, एयर कंडिशनरों व मोबाइल फोन पर खर्च की जाती रही।
सीएम ने कहा कि राज्य में अब 6 मेडिकल कॉलेज हैं। सरकार ने इन मेडिकल कॉलेजों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्य में मेडिकल विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय भी लिया है। हमीरपुर जिले में भी शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
जयराम ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट की एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने उनके पास आकर कहा कि वह नूरपुर में एक पीएचसी को बंद करना चाहते हैं। क्योंकि जहां के लिए पीएचसी मंजूर हुई है, वह स्थान नूरपुर में कहीं है ही नहीं।