मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले अपनी पार्टी को देखें और इसके बाद कांग्रेेस के खिलाफ बयानबाजी करें। वर्ष 1992 में भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहे नरेंद्र मोदी से धक्कामुक्की की गई थी।
भाजपा नेता शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बीच संबंधों पर भी मुख्यमंत्री टिप्पणी करें। कहा कि कांग्रेस व्यक्तिगत आरोप लगाने से परहेज करेगी। सरकार अगर कहीं गलत करेगी या जनहित के खिलाफ फैसले लेगी तो पार्टी इसका कड़ा विरोध करेेगी।