सीएम ने कहा कि प्रदेश और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकारें हैं। इसी कारण विकास को गति मिली है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में पहचान दिलाई है। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, विधायक जेरआर कटवाल सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
सीएम ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आते ही ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति का भेदभाव खत्म किया है। टोपी की राजनीति पर भी विराम लगाया है। कहा कि उन्हें जो लोग टोपी पहनाते हैं, उसे पहन लेते हैं। क्योंकि टोपियां संस्कृति का प्रतीक हैं न कि राजनीति का।
कांग्रेस सरकार को जाते वक्त याद आया विकास
सीएम ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को जाते वक्त विकास की याद आती थी। पूर्व की वीरभद्र सरकार ने 21 कॉलेजों की घोषणा एक-एक लाख के बजट से कर दी थी। एक स्वास्थ्य केंद्र की अधिसूचना तो ऐसी थी की विभाग को तलाश करने पर भी वह जगह नहीं मिली।