फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में फंसे ललित के इलाज का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार

Sat, 25 Apr 2020 03:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार तेलंगाना में काम कर रहे हिमाचलवासी की सर्जरी का खर्च वहन करेगी। उन्होंने तेलंगाना प्रशासन का हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के टौणी देवी निवासी ललित कुमार की मदद करने का आभार जताया।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर बी लक्ष्मीनारायण रेड्डी के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने अपनी जेब से अस्पताल प्रशासन को 20 हजार रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि बी लक्ष्मीनारायण रेड्डी ने मानवता का एक जबरदस्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। इंस्पेक्टर को तेलंगाना प्रशासन ने ललित कुमार की मदद के लिए नियुक्त किया था। लक्ष्मीनारायण रेडी को हिमाचल सरकार ने प्रशंसा पत्र भी भेजा है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने ललित कुमार के इलाज का 60 हजार का बिल बनाया था। हिमाचल सरकार के अनुरोध पर अस्पताल प्रशासन ने इसे घटा कर 35 हजार रुपये कर दिया है। राज्य सरकार ललित कुमार के इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से करेगी। ललित कुमार की एलएपी एपेंडेक्टमी की सर्जरी का खर्चा सरकार वहन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें