फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई के बाद सील हो सकती हैं राज्य की सीमाएं: सीएम जयराम

Wed, 20 May 2020 04:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 31 मई के बाद बॉर्डर सील किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उस अवधि तक जितने लोग राज्य के भीतर आना चाहेंगे, उन्हें लाया जाएगा। सीएम ने कहा कि बाहर से लोगों को लाए जाने से हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। हिमाचल प्रदेश के बाहर रह रहे लोगों को उनके हाल पर ही छोड़ देना भी सही नहीं था।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हिमाचल सरकार का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। सीएम ने कहा कि बाहरी राज्यों में फंसे कई हिमाचली लोगों के दाएं भी कोरोना वायरस के मरीज थे तो बाएं भी कोरोना वायरस के मरीज थे। ऐसे में उन्हें हिमाचल लाना जरूरी था।

सीएम ने कहा कि इन लोगों को संस्थागत और होम क्वारंटीन दोनों में रखा जा रहा है। इसके बावजूद कई मरीज कोरोना वायरस संक्रमितपाए गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कई मरीज बढ़े हैं, यह चिंताजनक है। आने वाले दिनों में और भी मरीज बढ़ सकते हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से कोरोना वायरस पर चर्चा के लिए अलग से विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निहोत्री गलत राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अग्निहोत्री को इस समय सही बातें करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें