फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सचिवालय में फिर हलचल, शिमला लौटेंगे सीएम और मंत्री

Thu, 06 Feb 2020 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में शुक्रवार के बाद फिर से हलचल लौटेगी। मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर और उनकी कैबिनेट के मंत्री शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार से शिमला लौट आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार वीरवार शाम को खत्म हो गया है। इसके बाद डोर-टू-डोर प्रचार शुरू होगा। इसी के साथ ही अब हिमाचल से दिल्ली गए भाजपा और कांग्रेस के नेता भी हिमाचल लौटना शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में ही प्रचाररत हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी दिल्ली में प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी तरह से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर और अन्य नेता भी दिल्ली में ही हैं। सीएम जयराम ठाकुर वीरवार शाम चंडीगढ़ लौट आए हैं। वह शुक्रवार को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और एक अन्य कार्यक्रम में शुमार होंगे और उसके बाद शिमला पहुंचेंगे। अन्य नेता भी शिमला लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें