दरअसल, मुख्यमंत्री व मंत्रियों से मिलने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से लोग सचिवालय पहुंचते हैं। व्यस्तता और मिलने वालों के तय समय के बीच बड़ी संख्या में लोगों को इंतजार करने के लिए सचिवालय के गलियारों का सहारा लेना पड़ता है। आए दिन आम लोगों के सचिवालय के गलियारों में जमीन पर बैठने की शिकायतें सामने आती थीं।
खुद मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी बैठने की जगह नहीं मिलती थी। आम लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ने सचिवालय परिसर में एक वेटिंग कम मीटिंग रूम बनाने के निर्देश दिए थे जहां आगंतुकों को फ्रेश होने से लेकर बैठने की उचित व्यवस्था मुहैया कराई जानी है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री यहीं पर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना करेंगे।