फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सोमवार को निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दोनों ही क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। विज्ञान केंद्र ने इसके साथ ही 21 जुलाई तक सूबे के सभी स्थानों पर बारिश व हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन


उधर शनिवार रात से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। चंबा में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश की वजह से भरमौर पठानकोट मार्ग नैनीखड्ड के पास बाधित हो गया जो रविवार सुबह सुचारू हो सका।

Trending Videos
विज्ञापन

धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात से ही जमकर बारिश हुई।  रविवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। रविवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 34.6, ऊना 36.0, कांगड़ा 32.3, सुंदरनगर 32.4, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 33.3, चंबा 32.0, नाहन 28.5, धर्मशाला 28.6, शिमला 23.1 और डलहौजी में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें