फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस तारीख को पेश करेंगे अपना तीसरा बजट

Mon, 03 Feb 2020 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का तीसरा बजट छह मार्च को पेश करेंगे। हिमाचल विधानसभा का यह बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होकर एक अप्रैल 2020 तक चलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने वाया सर्कुलर मंत्रियों के हस्ताक्षर लेकर इस सत्र की तिथियों को मंजूरी दे दी है। इस बार का बजट 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रियों से मंत्रणा करने के बाद बजट सत्र की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। तिथियां निर्धारित होने के बाद सरकार ने नया बजट बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए विभिन्न विभागों से आंकड़े और तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

बजट में कर्मचारियों-पेंशनरों को कई लाभ दिए जा सकते हैं। बजट का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों और पेंशनरोें पर खर्च होता है। इसके अलावा विकास कार्यों के लिए भी बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए जा सकते हैं। केंद्रीय बजट का अनुकरण करते हुए जयराम सरकार का यह बजट भी टैक्स फ्री हो सकता है। इसके अलावा इसमेें किसानों-बागवानों के लिए भी कई नई योजनाओं की घोषणाएं की जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें