फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रों का समापन: मां चामुंडा के दरबार पहुंचे जयराम, कंजक पूजन के बाद डाली पूर्णाहुति

Sun, 10 Apr 2022 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चामुंडा (कांगड़ा)

सार

यज्ञशाला में पूर्णाहुति के बाद सीएम जयराम ठाकुर से मुख्य पुजारी ओम व्यास और यशपाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मां के आशीर्वाद के रूप में उन्हें मां की चुनरी भेंट की।
विज्ञापन
नंदीकेश्वर धाम श्री चामुंडा में पूजा करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्रों के समापन पर रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नंदीकेश्वर धाम श्री चामुंडा में कंजक पूजन किया। मंदिर प्रशासन से एसडीएम शिल्पी वेक्टा और सहायक अभियंता शमशेर मन्हास ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कंजक पूजन कर और यज्ञशाला में पूर्णाहुति डालकर चैत्र नवरात्रों का समापन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया।

विज्ञापन


नवरात्रों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक रिजर्व पुलिस तथा 15 अतिरिक्त गृह रक्षक लगाए गए थे। नौ दिन तक आचार्य बालकराम की अगुवाई में 31 विद्वान पंडितों ने हवन यज्ञ किया। मुख्य यजमान राम कृष्ण रवि दत्त ने नौ दिन तक यज्ञशाला में गायत्री पाठ, रुद्र भागवत पुराण, रामायण पाठ, देवी भागवत और रुद्राभिषेक आदि धार्मिक अनुष्ठान किए। मंदिर अधिकारी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान 12 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

आने-जाने वाले रास्ते पर पुलिस बल तैनात किया गया था। यज्ञशाला में पूर्णाहुति के बाद सीएम जयराम ठाकुर से मुख्य पुजारी ओम व्यास और यशपाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मां के आशीर्वाद के रूप में उन्हें मां की चुनरी भेंट की। उनके साथ विस अध्यक्ष विपिन परमार, नगरोटा के विधायक अरुण कुमार कूका, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, न्यासी मुनीष सूद, मनु, विनय शर्मा, अनिल नाग, मैदान गोस्वामी के अतिरिक्त मंदिर कर्मचारी सुरेंद्र दीक्षित, कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा और राकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें